डीसीएम से 321 पेटी अंग्रेजी शराब व 161 कार्टून कम्बल बरामद, एक गिरफ्तार

Spread the love

डीसीएम से 321 पेटी अंग्रेजी शराब व 161 कार्टून कम्बल बरामद, एक गिरफ्तार

कम्बल की आड़ में पंजाब से बिहार जा रहा था शराब

नौ दिसंबर को जीएसटी सचल टीम ने पकड़ी थी गाड़ी

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नरही पुलिस ने टाटा डीसीएम से 331 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब तथा 161 कार्टून कम्बल बरामद किया। इस डीसीएम गाड़ी को नौ दिसंबर 2024 की रात भरौली चौराहे पर चेकिंग के दौरान पंकज कुमार खरवार सहायक आयुक्त राज्यकर सचल दल बलिया द्वारा जांच करने के बाद नरही थाने को सुपुर्द कर दिया गया था।

जिसके बाद नरही पुलिस ने चालक मनोज कुमार पुत्र रुपचन्द्र निवासी भुलवाना थाना होडल जनपद पलवल(नु0) हरियाणा की मदद से ट्रक की बाडी को पीछे से खुलवाया गया तो कंबल कार्टून के बीच में शराब की पेटी पाए गए। तत्पश्चात चालक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वही डीसीएम से 321 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब निर्मित तथा 161 कार्टून कम्बल स्क्रेप बरामद किया गया। वही डीसीएम को सीज कर दिया गया। पकड़ी गई शराब को वाहन में कम्बल के स्क्रैप के बीच में छिपाकर बिहार के पूर्णिया ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध धारा 60/63/72 EX. ACT व 318(2) BNS पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया गया। शेष विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *