
तीन पशुओं संग एक तस्कर गिरफ्तार
बलिया। शुक्रवार को नरही पुलिस ने उजियार तिराहे के पास से अभियुक्त चेगन पुत्र सदरु कुरैशी निवासी फाटक के पास थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तीन राशि गोवंश बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस ने धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।