
पकड़ी पुलिस ने वांछित दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अभियुक्त के पास से एक नाली बंदूक, चार कारतूस बरामद
बलिया। गुरुवार की रात पकड़ी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर वांछित अभियुक्त बब्बन सिंह पुत्र महादेव सिंह एवं सुजीत सिंह उर्फ लोहा सिंह पुत्र बब्बन सिंह निवासी वीराभांटी थाना पकड़ी जनपद बलिया को उससा चट्टी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया। वही अभियुक्त बब्बन सिंह पुत्र महादेव सिंह के पास से घटना में प्रयुक्त एक नाली बन्दूक चार अदद जिन्दा कारतुस व एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को सीज कर दिया।