रसड़ा सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स सड़क हादसे में घायल

Spread the love

रसड़ा सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स सड़क हादसे में घायल

बलिया। शुक्रवार को छितौनी गांव के सामने रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में तैनात स्टाफ नर्स सरोज सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने स्टाफ नर्स को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि स्टाफ नर्स सरोज सिंह रसड़ा सीएचसी पर ड्यूटी करने के बाद किसी संबंधी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने राघोपुर स्थित आवास पर जा रही थी। जैसे ही वह छितौनी गांव के सामने पहुंची कि सामने से आ रहे किसी तेज-रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *