ट्रैक्टर राइस मिल में साड़ी फंसने से महिला की मौत

Spread the love

ट्रैक्टर राइस मिल में साड़ी फंसने से महिला की मौत

धान डालने के वक्त मशीन में महिला की फंसी साड़ी

मृतका के देवर के तहरीर पर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। शुक्रवार की दोपहर भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में टैक्टर राइस मिल से धान कुटाई करते वक्त साड़ी फंसने से महिला की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टैक्टर राइस मिल व चालक को कब्जे में ले लिया।वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


बता दे कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली निवासी सरस्वती देवी 53 वर्ष शुक्रवार की अपराह्न संतोष राम निवासी हैबतपुर थाना भीमपुरा जनपद बलिया के ट्रैक्टर राइस मिल को बुलाकर धान कुटवा रही थी। सरस्वती देवी धान को भरकर धान कूटने वाली मशीन के चोंगे में स्वयं डाल रही थी। इसीबीच उसकी साड़ी तेज हवा के कारण मशीन में जाकर फंस गई। जिससे वह मशीन के चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सरस्वती देवी अपने दो पुत्रियों के साथ घर रहकर खेती बारी का कार्य करती थी। जबकि पति संजय मौर्य व दो पुत्र बाहर नौकरी करते है। इस मामले में मृतका के देवर चंद्रेश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने राइस मिल चालक व वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *