
शादी के 25 सांल बाद महिला का पति के दोस्त संग हुआ प्यार
पति को छोड़ प्रेमी संग रहने पर अड़ी महिला, पति ने भी छोड़ा
पति से तलाक लेने के बाद ही प्रेमी संग रह सकेगी महिला
Slide :
बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां बासंडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का दिल अपने ही पति के दोस्त के उपर आ गया, फिर क्या था इस मामले को लेकर घमासान मच गया। आलम यह रहा कि मामला थाने तक पहुंच गया, जहां घंटों चली पंचायत के बाद महिला ने अपने पति को छोड़ पति के दोस्त के साथ जिद पर अड गई। इसके बाद पति भी उसे छोड़ने को राजी हो गया।
कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, इसकी कोई उम्र व सीमा नहीं होती है। ऐसा ही मामला बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां पति के साथ 25 वर्ष गुजारने वाली महिला की नयना गांव के ही अपने पति के दोस्त के साथ चार हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि महिला अपने पति को छोड़ पति के दोस्त के साथ रहने की जिद पर आ गई। इसके बाद यह मामला थाने तक पहुंचा, जहां घंटों हुई पंचायत के बाद महिला पति को छोड़ अपने प्रेमी संग रहने के लिए अड़ी रह गई। अंत में पति भी पत्नी को छोड़ने के लिए राजी हो गया।
रही थी। बता दे कि महिला का प्रेमी उसके पति का दोस्त था। जिसका महिला के घर अक्सर आना जाना लगा रहता था। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया और यह प्रेम कब गुपचुप तरीके से परवान चढ़ गया। इसका उन्हें पता ही नहीं चल सका और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली। उधर, महिला कुछ दिन पूर्व अपने मायके चली गयी। जहां से वह कुछ दिनों तक वापस नही लौटी तो उसके पति व अन्य ससुराल के लोग उसे घर वापस लाने पंहुचे। जहां उसने उन सबके बीच यह कहकर बम फोड़ दिया कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहेगी। इसके बाद जब उससे पूछा गया तो उसने स्पष्ट रूप से अपने प्रेमी का नाम लेकर यह कह दिया कि अब वह उसके साथ ही रहेगी। अभी प्रकरण को लेकर बवाल चल ही रह था कि महिला शनिवार को अचानक अपने प्रेमी के घर में दिखाई दी। जिसके बाद गांव में हलचल मच गई और मामला थाने पंहुच गया। थाने में महिला के पति प्रेमी व महिला के बीच कई ग्रामीणों की उपस्थिति में घंटो पंचायत के बाद भी महिला इस बात पर अड़ी रही कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। जिसके बाद पंचायत में यह तय हुआ कि महिला पहले अपने पति से तलाक लेगी। इसके बाद ही अपने प्रेमी के साथ रह सकेगी। इस दौरान उसे गांव में नहीं रहना है। पति से तलाक के बाद वह गांव में उसके साथ रहने के लिए स्वतंत्र है।



















