
बलिया माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करते डुबा युवक, गोताखोरों की मदद से शव बरामद
दोस्तों के साथ बलिया घूमने आया था युवक
बलिया। नगर से सटे माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करते वक्त बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया।गोताखोरों की मदद से फेफना पुलिस ने एक घंटे बाद शव को बरामद कर बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे और घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। मृतक की पहचान आकाश 22 वर्ष पुत्र संजय कुमार झा निवासी शाहगंज लहरिया सराय जिला दरभंगा बिहार के रूप में की गई। पुलिस की माने तो युवक अपने दोस्तों के साथ बलिया घूमने आया हुआ था और माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने चला गया, जहां स्नान करते वक्त गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद शव को बरामद कर नदी से बाहर निकाला और युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन बलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजन अभी बलिया नहीं पहुंचे थे।