बलिया में विधिक जागरूकता शिविर 22 फरवरी को

Spread the love

बलिया में विधिक जागरूकता शिविर 22 फरवरी को

बलिया। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा बुधवार को आदर्श दर्शन विद्यापीठ, जापलिनगंज सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। लोगों को बताया गया कि 22 फरवरी 2026 को गंगा बहुउद्देशीय सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर बलिया में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर लगेगा। शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, श्रमिक, एससी/एसटी सहित पात्र लोगों को कानूनी सहायता के साथ वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, श्रमिक पेंशन, विश्वकर्मा योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार शास्त्री व राकेश कुमार कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *