
बाबा बालेश्वर नाथ की बारात से पहले की गई हल्दी व मटकोर की रस्म, महिलाओं ने गाए मांगलिक गीत
बालेश्वर मंदिर से निकला हल्दी व मटकोर को जुलूस, डीजे पर थिरके श्रद्धालु

बलिया। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की बारात बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। बुधवार की सुबह पांच बजे बाबा बालेश्वर नाथ का श्रृंगार किया गया। इसके बाद महिला वो पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा बाबा बालेश्वर नाथ की आरती करने के पश्चात हल्दी मटकोर रस्म अदा की गई।

श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन करने के पश्चात मटकारे के लिए जुलूस निकाला। जुलूस बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान रोड, एलआईसी रोड, विजय सिनेमा रोड, आर्य समाज रोड, मालगोदाम रोड रोड होते बालेश्वर मंदिर पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से जयकारा लगाते हुए मटकोर रस्म निभाया गया। इस दौरान महिला, युवती व युवक श्रद्धालु डीजे के भक्ति गीतों पर जमकर थिरकते रहे। मटकोर के बाद श्रद्धालु पुन: बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे जहां बाबा बालेश्वर नाथ एवं माता पार्वती को हल्दी लगाया गया। इसके साथ ही उपस्थित महिलाओं ने मांगलिक गीत गाया। मटकोर रस्म में डीजे, बाबा बालेश्वर नाथ परिवार डमरु दल, ताशा ढोल आदि शामिल रहे।