लूट को चोरी लिखने पर गिरी गाज: बैरिया के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह निलंबित

Spread the love

लूट को चोरी लिखने पर गिरी गाज: बैरिया के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह निलंबित

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के भीखाछपरा नई बस्ती (मूंज के डेरा) में मोतीलाल गोड़ के घर रविवार रात हुई लूट की घटना को पुलिस द्वारा चोरी में दर्ज किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा विपिन सिंह का स्थानांतरण चितबड़ागांव थाने के लिए किया गया था। लेकिन मंगलवार देर शाम पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने और पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद जब वास्तविक तथ्य सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसकी पुष्टि करते हुए सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि लूट की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा और शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *