शार्ट सर्किट से चार मड़हे राख, एक सुअर व तीन बकरियां मरी

Spread the love

शार्ट सर्किट से चार मड़हे राख, एक सुअर व तीन बकरियां मरी

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के रामपुर चंदेला ग्राम में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने से चार मड़हे जलकर राख हो गए। इस दौरान एक सूअर और तीन बकरियां जलकर मर गई। वही मड़हों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गए। रामपुर चंदेला ग्राम में ओमप्रकाश की रिहायशी झोपड़ी में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगीं। आग ने विकराल रूप धारण कर दीपचंद, सुभाष, रमाशंकर के मड़हे को अपनी आगोश में ले लिया और सभी मड़हे धू-धू कर जलने लगे। घटना में ओमप्रकाश का एक सूअर, तीन बकरी, दीपचंद की साइकिल, बक्सा, चारपाई, सुभाष की झोपड़ी में रखा सारा सामान, रमाशंकर का चारपाई, राशन, और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *