
रेंजर की धन उगाही से काश्तकार परेशान
काश्तकार को आफिस बुलाकर मांगा 20000 सुविध शुल्क
सुविधा शुल्क नहीं देने पर मुकदमा में फंसाने की धमकी
बलिया। एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है तो वही दूसही तरफ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बगैर सुविधा शुल्क का कोई कार्य नहीं करना चाह रहे है। बानगी के तौर पर वन विभाग को देखा जा सकता है। यहां तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवम् गुप्ता तो इस मामले में हद ही पार कर दिए हैं। लोगों को डरा धमका कर पैसा वसूलना का इनका शगल बन गया है।
ज्ञात हो कि कस्बा के भीखपुरा निवासी शिव कुमार चौरसिया पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र चौरसिया का पुस्तैनी बगीचा सिसोटार में है। बारिश की वजह से करीब चार माह पूर्व आम और शीशम का पुराना पेड़ गिर गया था। करीब एक सप्ताह पूर्व शिव कुमार ने उक्त पेड़ को कटवा दिया। इस दौरान गांव के ही किसी ने इसकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से कर दिया आईजीआरएस के शिकायत पर बिना जांच किए ही वन रेंजर अपने कर्मचारियों को काश्तकार के घर भेज कर पहले ऑफिस बुलाया और काश्तकार पर 20 हजार रुपए देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। काश्तकार ने जब रुपए देने में असमर्थता जताई तो उन्हें पेड़ काटने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। रेंजर का साफ कहना था कि यदि पैसा नहीं दिए तो लकड़ी तो जब्त होगी ही तुम्हे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दूंगा। इस बात से काश्तकार काफी डरा सहमा हैं। काश्तकार शिव कुमार ने बताया कि रेंजर अनावश्यक दबाव बनाकर धन उगाही करने पर उतारू हैं। इस संबंध में जब रेंजर शिवम गुप्ता से संपर्क किया गया तो पहले उनका मोबाइल नहीं उठा और थोड़ी देर बाद उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।