नशे में धुत बुलेट चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल

Spread the love

नशे में धुत बुलेट चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन ढाला के पास शुक्रवार की रात बुलेट-बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही लोगों ने टक्कर मारने वाले बुलेट सहित चालक को पुलिस को सौंप दिया। बता दे कि मधुबन ढाला के निकट निवासी राजेंद्र वर्मा (45) एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार की रात वह बाइक पर सवार हो बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे कि इस बीच बुलेट सवार ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोग मौके पर जुट गए तथा घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के साथ ही टक्कर मारने वाले बुलेट चालक को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला बुलेट सवार नशे में चूर था और वह अनियंत्रित हो शिक्षक की बाइक को टक्कर मार दी। शिक्षक की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *