पेंशन संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया पेंशन शहीद डॉ रामआशीष की पुण्यतिथि

Spread the love

पेंशन संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया पेंशन शहीद डॉ रामआशीष की पुण्यतिथि

पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

बलिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पेंशन बचाओ मंच अटेवा, बलिया द्वारा चंद्रशेखर उद्यान, बलिया में शनिवार की शाम पांच बजे पेंशन शहीद डॉ राम आशीष सिंह की पुण्य स्मृति में “पेंशन संकल्प दिवस” के रूप में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के कोने-कोने से आए कर्मचारियों ने पेंशन शहीद स्व रामशीष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और कैंडिल जलाक विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।






इस अवसर पर जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने कहाकि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 07 दिसम्बर 2016 को लखनऊ में अटेवा के बैनर तले आयोजित विधान सभा घेराव-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से किये गये लाठीचार्ज में जनपद कुशीनगर के शिक्षक डा राम आशीष सिंह की मृत्यु हो गयी थी। उक्त घटना के बाद पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन पूरे देश में आग की तरह फैल गई। कहाकि हम सभी शिक्षक व कर्मचारी शहीद डा राम आशीष सिंह के कर्जदार है। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर से संकल्प लिया कि उनका सपना पुरानी पेंशन बहाली पूरा करके ही ये कर्ज चुकाया जा सकता है, तभी हमारे शहीद साथी की आत्मा को शांति मिलेगी। इस मौके पर महामंत्री राकेश कुमार मौर्य, विनय राय (प्रवक्ता), संजय पाण्डेय(आडिटर/कार्यकारी कोषाध्यक्ष), मलय कुमार पांडेय(संगठन मंत्री), पंकज कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी), संजीव कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी), योगेन्द्र नाथ पांडेय अध्यक्ष राकसं परिषद,अजय सिंह अध्यक्ष प्राशि संघ,राजेश सिंह अध्यक्ष रा शैक्षिक महासंघ,रामनाथ पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी परिषद, लाल साहब यादव जिलाध्यक्ष माध्यमिक एकजुट,राम प्रकाश सिंह ARP,विनय सिंह विसेन ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा चिलकहर,क्रांति देव सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर,राकेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नगरा, हरेंद्र कुमार,राहुल पाल,नमिता तिवारी,संजय खरवार,श्याम नारायण सिंह,रमेश प्रजापति, रमेश सिंह,राज कुमार गुप्ता,आरवी यादव,राजेश कुमार, कृष्ण मोहन तिवारी, बब्बन यादव आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *