
दर्जनभर लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान: सीएमएस
बलिया। इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी बलिया व एचडीएफसी बैंक शाखा बलिया द्वारा संयुक्त रूप से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष आईआरसीएस डा विजय पति द्विवेदी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ विनोद कुमार ने दीप फीता काटकर किया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक से मुकेश कुमार एवं प्रवीण सिंह द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।
डॉ विजय पति द्विवेदी ने एचडीएफसी बैंक एवं इण्डियन रेड क्रास सोसायटी को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहाकि एचडीएफसी बैंक बलिया इस तरह का आयोजन समय—समय पर करती रहती है। रक्तदान सभी को समय—समय पर करना चाहिए। प्रभारी सीएमएस डॉ विनोद कुमार ने कहाकि रक्तदान से बड़ा दान कोई नहीं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। एचडीएफसी बैंक के मुकेश कुमार ने कहा कि विगत कई वर्षों से बैंक रेड क्रास के सहयोग से इस तरह के शिविर का आयोजन करते आ रही है। जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रितेश सोनी ने कहा कि ये सभी रक्तदाता महादानी हैं। जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि रक्त दान महा दान है, इससे बड़ा दान कोई नहीं। इस मौके पर जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पाण्डेय, नितेश पाठक, अभिषेक सिंह, मारकंडेय पाण्डेय, चन्द्र भूषण चौबे, ब्लड बैंक से डॉ अफजाल अहमद,आर बी यादव, राजेश कुमार,अर्जुन मिश्र, श्याम जी सिंह, विनय मिश्रा, कुसुम देवी आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

यह है रक्तदान करने वाले महादानी
— जिला मलेरिया अधिकारी सुजीत प्रभाकर, संजीव कुमार, आशीष कुमार, अर्शी आलम, अभिषेक सिंह, राहुल राय, प्रवीण सिंह, मुकेश कुमार आदि महादानियों ने रक्तदान किया।