जनजाति प्रमाणपत्र नहीं बना तो देंगे अनिश्चितकालीन धरना

Spread the love

जनजाति प्रमाणपत्र नहीं बना तो देंगे अनिश्चितकालीन धरना

बलिया। शासनादेश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र सुगमतापूर्वक निर्गत कराने की मांग को लेकर सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समाज के छ़ात्रों व नौजवानों ने शनिवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


नौजवानों ने कहा कि जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में जनजाति गोंड छात्र नौजवान अगली कक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति, नवोदय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, मेडिकल में प्रवेश लेने सहित विभिन्न सरकारी नौकरियों के फार्म व आवेदन करने से वंचित हो जा रहे हैं। तहसीलदार साहब व लेखपालगण द्वारा भारत के राजपत्र, संविधान व शासनादेश की घोर अवहेलना अवमानना करते हुए गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र सुगमतापूर्वक जारी नहीं किया जा रहा है, अनावश्यक रूप से परेशान व हीला-हवाली की जा रही है। आनलाईन आवेदन करने पर अकारण आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। कहा कि यदि गोंड जाति प्रमाण-पत्र जारी करना प्रारम्भ नहीं किया गया तो बलिया सदर माॅडल तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन सहित सामुहिक आमरण अनशन भी किया जायेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी तहसील व जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से दीपक कुमार, विक्रम प्रसाद, अजीत कुमार, रितीक शाह, सोनु कुमार, बिट्टू कुमार, अविनाश कुमार गोंड, संजय गोंड, आनन्द स्वरूप गोंड सहित अरविन्द गोंडवाना भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *