अनियंत्रित ट्रक पोखरे में घुसा, बाल—बाल बचा चालक व सहयोगी

Spread the love

अनियंत्रित ट्रक पोखरे में घुसा, बाल—बाल बचा चालक व सहयोगी

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र रामगढ़ गांव के सामने शनिवार की सुब​ह चालक को अचानक झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और पोखरे में जा घुसा। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक और उसके सहयोगी को मामूली चोट आयी।
जानकारी के अनुसार ट्रक देवरिया से माल खाली करके बिहार बालू लेने जा रहा था। जैसे ही वह रामगढ़ गांव के सामने पहुंचा ही कि चालक को अचानक झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर रोड के पास स्थित पोखरे में जा घुसा। संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। आवाज सुनकर आसपास एवं सड़क पर टहलने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने चालक और उसके सहयोगी को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार किया गया। वही,किसी ने गाड़ी मालिक को सूचना दी। ट्रक मालिक द्वारा जेसीबी और क्रेन बुलाकर गाड़ी को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *