बलिया में बोलेरो की चपेट में आने से एक घायल, एक की मौत

Spread the love

बलिया में बोलेरो की चपेट में आने से एक घायल, एक की मौत

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरी के सामने शुक्रवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुँचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।







बता दे कि बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला गांव निवासी पंकज गुप्त (20) व भोला प्रसाद (18) अपने गांव से बैरिया जा रहे थे। जैसे ही वह मठ योगेंद्र गिरी के पास पहुँचे कि एनएचआई की अंडरटेकिंग बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां भोला प्रसाद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो व बाइक को कब्जे में लिया। उधर, बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया है। इस बाबत बैरिया एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *