
SP ने एक उनि व चार आरक्षियों को किया निलंबित
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शनिवार को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में बैरिया थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर चौकी पर तैनात
उनि गुरु प्रसाद सिंह, आरक्षी सचिन कुमार, आरक्षी बृजेश सिंह, आरक्षी चंदन रजक एवं आरक्षी अभय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिससे पुलिस महकमा में हड़कम्प मचा हुआ है।