
बलिया में चाय की दुकान पर दोस्तों ने दोस्त को मारी गोली
युवक के दाहिने ओर सीने में लगी गोली, मुकदमा दर्ज
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
घटना के पीछे बताया जा रहा पुरानी रंजिश
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पेट्रोल पम्प के बगल में स्थित चाय की दुकान पर गुरुवार की रात करीब 11:45 बजे चाय पीने के दौरान बदमाशों ने नरही गांव निवासी शिवम राय 30 वर्ष पुत्र केदार राय को जान से मारने की नीयत से सीने में गोली मार दिया। सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस ने घायल को बिहार के बक्सर स्थित विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया उधर सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, सीओ सदर श्याम कांत मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँच घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया है। इस मामले में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
Slide :
मिली जानकारी के अनुसार नरही गांव निवासी शिवम राय पुत्र केदार राय ने गुरुवार की रात करीब 11:45 रात बजे पुलिस को सूचना दिया कि उसके दो साथी संजीव राय एवं शिवम ठाकुर ने गोविंदपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के बगल में चाय की दुकान पर पुराने झगड़े को लेकर उसे गोली मार दी है जो दाहिने ओर सीने में लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुची और घायल को बक्सर के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। लेकिन उसके बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि नरही निवासी शिवम राय द्वारा गुरुवार की रात सूचना मिली कि उसके दो साथियों ने उसे गोली मार दी है। घायल द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। घायल युवके खतरे से बाहर है। बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।



















