अब मैरेज हाल व लान के बाहर वाहनों की पार्किंग करना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई

Spread the love

अब मैरेज हाल व लान के बाहर वाहनों की पार्किंग करना पड़ेगा महंगा, होगी कार्रवाई

मैरेज हाल व लान में बनाना होगा पार्किंग, मालिकों दिया गया निर्देश

डीजे साउण्ड की ध्वनि मानक के अनुरूप रखेंगे संचालक

SP के निर्देश पर संचालकों संग बैठक कर ASP ने दिया निर्देश

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया विक्रान्त वीर के निर्देश पर बलिया शहर की यातायात व्यवस्था को जाम से निजात दिलाने और ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए गुरुवार को अपर पुलिस (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर ने शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी मैरेज हॉल व लॉन संचालकों के के साथ बैठक की। जिसमें निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने मैरेज हाल अथवा लॉन की पार्किंग मैरेज हाल व लॉन के अन्दर ही बनाएगे। किसी की भी सूरत में पार्किंग सड़क पर नहीं करेंगे। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो। बताया कि ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए मैरेज हाल व लॉन में बजने वाले डीजे, लाउड स्पीकर, साउण्ड की आवाज धीमी व मानक के अनुरूप रखेंगे। जिससे कि ध्वनि प्रदूषण न हो तथा आमजन तथा विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने सभी को उक्त निर्देशों का गंभीरता से पालन करने लिए आदेश दिया। बताया कि आदेश का पालन ना करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी मैरेज हाल व लान मालिको की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *