कैंडल मार्च निकाल कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Spread the love

कैंडल मार्च निकाल कांग्रेसियों ने जताया विरोध


बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सांसद राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने से नाराज उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ गुरुवार की शाम चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल जलाकर मौन धारण किया। यह कैंडल मार्च जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से निकल कर विभिन्न मार्ग होते हुए शहीद चौक पर पहुँचा, जहां गांधी प्रतिमा के सामने मोमबत्ती रख विरोध जताया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि योगी और मोदी सरकार संभल की घटना को छुपाना चाहती है। यह सरकार के संविधान में मिले अधिकारों का हनन कर रही है। ऐसी तानाशाही सरकार को कांग्रेस जन आंदोलन कर माकुल जवाब देंगे। इस मौके पर राजेंद चौधरी, ओमप्रकाश तिवारी, बृजेश सिंह गाट, मुखिया पांडेय, अशोक मिश्रा, सागर सिंह राहुल, विवेक ओझा, शंकर शरण, सरिका जायसवाल, शाहिद अली, आरिफ, पिन्टू ,अहमद खान, राहुल चौबे, बृजेश कुमार, गिरीश कांत, गांधी, अरुण श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, निर्मल कुमार, विवेक ओझा, अबुल फैज, लड्डू त्यागी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *