बकाया भुगतान को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Spread the love

बकाया भुगतान को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध

बलिया। पिछले चार वर्षों से प्रायोगिक एवं सेमेस्टर परीक्षा का बकाया भुगतान न होने पर जनकुआक्टा के नेतृत्व में विभिन्न डिग्री कालेजों के शिक्षकों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। मांग किया कि प्रायोगिक एवं सेमेस्टर परीक्षा का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। नोडल केेंद्रो का समस्त बकाया भुगतान किया जाए। चेताया कि यदि जल्द से जल्द भुगतान नहीं होता है तो शिक्षक परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। इसकी जानकारी होने पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर शिक्षक प्रतिनिधियों को एक बजे बैठक के लिए बुलाया है। इसके बाद शिक्षक अपना निर्णय लेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश कुमार राय, महामंत्री डॉक्टर अवनीश चंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल समेत शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *