
मैरेज हाल के बाहर खड़ी बुलेट को चोरों ने उड़ाया
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर स्थित एक मैरेज हाल के बाहर खड़ी बुलेट पर बुधवार की देर शाम चोरों ने हाथ साफ कर दिया। किया। पीड़ित ने तहरीर फेफना पुलिस को दे द है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम चौबेपुर स्थित एक मैरेज हॉल पर सागरपाली निवासी मुन्ना बहादुर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वही, पास में पार्किंग में गाड़ी खड़ा कर चले गए। कुछ देर बाद जब वापस आया तो देखा कि उनकी बुलेट नहीं है। आसपास के लोगों से पूछताछ किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।