
बलिया में बाइक पलटने से वार्ड ब्वॉय की मौत, मचा कोहराम
पत्नी संग रिश्तेदारी में थे मृतक अवधेश
गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर के पास हुआ हादसा
बलिया। सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर स्थित गांधी इण्टर कालेज से कुछ दूरी पर अज्ञात कारणों से बाइक पलटने से अवधेश कुमार (50) की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि अवधेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत थे।
बता दे कि बुधवार की रात्रि खेजुरी थाना क्षेत्र के कचबचिया गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने अपनी पत्नी मालती के साथ शामिल होने गए हुए थे। मांगलिक कार्यक्रम के बाद गुरुवार को अपनी पत्नी संग बाइक से अपने घर सिकंदरपुर आ रहे थे। जैसे ही वह सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कालेज से कुछ दूरी पर थे, तभी अचानक उनकी बाइक गढ्ढे में गिर गयी। हालांकि किसी ने बाइक कैसे गिरी देखा नहीं। पीछे से आ रहे राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर पहुचाया, जंहा चिकित्सको ने अवधेश कुमार को मौत घोषित कर दिया। वही मालती देवी की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक वार्ड ब्याय राम अवधेश के दो लड़के व एक लड़की है।
स्वास्थ्य कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का पूरा स्टाफ डॉ व्यास कुमार, डॉ नीरज, डॉ अभिषेक राय, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ राजेश आर्या, डॉ रुबी कुमारी, डॉ भारती सिंह समेत सभी स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कर्मचारी के अचानक हुई मौत से गमगीन हैं। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने नम आंखों से अपने कर्मचारी राम अवधेश को भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।
मृदुल व मिलनसार व्यक्तित्व थे अवधेश
बलिया। वार्ड बॉय अवधेश की मौत से हर कोई सदमे में हैं। इसके पीछे उनका मृदुल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व हैं। अवधेश उन स्वास्थ्यकर्मियों में गिने जाते थें, जो बड़े ही सहजता व विनम्रता के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर में आए मरीजों का हर संभव प्रयास कर लोगों की भरपूर मदद करते थे। उनका इस तरह अचानक चले जाना आम जनमानस के गले से नीचे नहीं उतर रहा हैं। अवधेश की हुई अचानक मौत से सभी लोग सदमे में हैं।





