अयोध्या से निकली बारात का जिले के फेफना में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

अयोध्या से निकली बारात का जिले के फेफना में हुआ भव्य स्वागत

स्वागत में पुरुष एवं महिलाओं ने जमकर किया नृत्य एवं लगाए जय श्रीराम का जयघोष

बलिया। बुधवार की शाम प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या से निकली बारात का फेफना पहुंचनेबपर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिला व पुरुष उत्साह में नृत्य किया। जिससे संतों की आंखें खुशी से डबडबा रही थी। हर कोई जय श्रीराम का जयघोष कर रहा था। बरात में सैकड़ों बराती शामिल रहे।







बता दे कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या से जनकपुर को जा रही बारात के स्वागत के लिए फेफना के मुख्य तिराहे पर बुधवार की शाम श्रद्धालु जुट गए थे। जैसे ही बारात फेफना तिराहे पर पहुंची सीता व राम की मूर्ति का पूजन एवं आरती उतारी गई। वही, जय श्रीराम के गगन चुंबी जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना गया। रथ में प्रभु राम व सीता की प्रतिमा के पीछे बरात में शामिल रथों, बरातियों का जत्था ढ़ोल-नगाड़े की थाप पर उत्साह में नृत्य करता चल रहा था। बारात में शामिल विभिन्न प्रांतों से आए महिला-पुरुषों ने खूब नृत्य किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान केशव प्रसाद गुप्ता, मनीष सिंह, शिवेंद्र प्रताप मिश्रा, सुधीर चौबे, मुन्ना सिंह, अशोक गुप्ता, रविशंकर, मुकेश चौरसिया, अरुणमणि पांडेय, डब्लू यादव, मारुतिनंदन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान बरात की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *