बलिया में सेटरिंग का कार्य करते वक्त गिरा मजदूर, हुई मौत

Spread the love

बलिया में सेटरिंग का कार्य करते वक्त गिरा मजदूर, हुई मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में मंगलवार को नवनिर्मित मकान की सेटरिंग करते समय गिरकर घायल मजदूर वीरेंद्र गोंड 50 वर्ष पुत्र मोती चंद निवासी ग्राम टगुनिया की इलाज के दौरान मऊ सदर अस्पताल में देर रात मौत हो गयी। परिजनों की सूचना पर उभांव पुलिस पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा मझौवा में मंगलवार को एक नए मकान की दूसरे तल की सेटरिंग हो रही थी। जहां पर कार्य करने के दौरान मजदूर वीरेंद्र गोंड निवासी टगुनिया का पैर फिसल गया और वह नीचे नव निर्मित सीढ़ी पर गिर गया। जहां उसके सिर में गम्भीर चोट आई। आनन फानन में चोटिल मजदूर को लोगों ने सीएचसी सीयर पहुचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया गया। परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से बेहतर उपचार के लिए मजदूर को लेकर मऊ सदर अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *