
घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
बलिया। दीपावली के दिन चडाहला चना सिंह के ईनार के पास दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने के टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पकहा निवासी जयसूर्या पासवान 17 वर्ष पुत्र कृष्णा पासवान 31 अक्टूबर को मोटरसाइकिल से चना सिंह के ईनार के तरफ जा रहा था कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में घर के लोग उसे उठाकर इलाज के लिए बलिया ले गए, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इसका इलाज चल रहा था ।