जेएनसीयू के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

Spread the love

*जेएनसीयू के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई*

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल की निगरानी में परीक्षा संचालित हो रहा है l विषम सेमेस्टर की 12 नवम्बर, 2026 से चल रही परीक्षा में बृहस्पतिवार को तीन मुन्ना भाई पकड़े गए। विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई उड़ाका दल की पहली टीम ने गोपालजी महाविद्यालय, रेवती, अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, दुबे छपरा तथा नीलम देवी महाविद्यालय, धतूरी टोला से एक- एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन प्रयोग करते हुए पकड़ा। इन परीक्षार्थियों पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। उड़ाका दल की इस टीम की प्रभारी डॉ. रजनी चौबे तथा अन्य सदस्य डॉ. बृजकिशोर, प्रिंस पाण्डेय एवं डॉ. अभिषेक मिश्र शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक/ कुलसचिव एसएल पाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायी जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *