प्रदेश में बंद हो रहे सरकारी विद्यालयों के विरूद्ध आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Spread the love

प्रदेश में बंद हो रहे सरकारी विद्यालयों के विरूद्ध आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बलिया। उत्तर प्रदेश में बंद हो रहे सरकारी विद्यालयों के विरुद्ध आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

इस अवसर पर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 27,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई गई है। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जान बूझकर सरकारी विद्यालयों के पास निजी विद्यालयों को मान्यता देने और उन्हें खोलने की नीति अपनाई जा रही है। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति से मांग करती हैं कि इस मामले को संज्ञान लेकर सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को त्वरित रोक लगाए और सरकारी विद्यालयों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए। इस मौके पर आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *