नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा का बांसडीह में हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा का बांसडीह में हुआ जोरदार स्वागत

बलिया। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा का गुरुवार को पहली बार बांसडीह आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। आदित्य मैरिज हाल में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर अपनी खुशी जाहिर की।


इस मौके पर मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के विश्वास और समर्थन की बदौलत हमें जीत मिली है। इस विश्वास के लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि जब भी आप मुझे याद करेंगे, मैं आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। स्वागत समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य, रंजीत चौधरी, श्याम बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव यशपाल सिंह, सुशील कुमार पांडेय, राकेश तिवारी छोटे, आशीष सिंह, सुशांत राज पाठक, रामबचन चौधरी, रजनीश पांडेय, रोहित सिंह, उमेश मिश्र, प्रभात मौर्य, अमित सिंह, रमा यादव, अनिल यादव, एजाज अहमद, अवधेश सोनू, राजेश साहनी, अखिलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, उदय बहादुर सिंह और चंद्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *