
बाढ़ पीड़ितों के लिए बैरिया विस भेजी गई राहत सामग्री
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में आयी बाढ़ की विभीषिका से बेघर हुए लोगों को राहत पहुँचाने के लिए अंतराष्ट्रीय रेड क्रास सोसाइटी द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए दी जाने वाली राहत सामग्री लेकर जा रही गाड़ियों को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और भारतीय रेलवे के अधिकारी निर्भय नारायण सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि रेलवे विभाग के आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह के प्रयास से रेड क्रास सोसाइटी द्वारा हजारों की संख्या में कम्बल, किचेन सेट और तिरपाल आदि राहत सामग्री का वितरण बलिया के बैरिया क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों और जरुरत मंद लोगों के बीच किया जायेगा। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता, अभिषेक राय, सुरेंद्र सिंह, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।