वीएस इंटरप्राइजेज के नाम हुआ ददरी मेला वाहन स्टैंड

Spread the love

वीएस इंटरप्राइजेज के नाम हुआ ददरी मेला वाहन स्टैंड

तीन फर्मो ने किया प्रतिभाग, वीएस इंटरप्राइजेज ने सबसे अधिक लगाई बोली

बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगे ददरी मेला के मीना बाजार में पार्किंग के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर गंगा बहुद्देशीय सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की अध्यक्षता में वाहन स्टैंड की नीलामी की प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसमें तीन फर्मो ने प्रतिभा किया। इसमें सबसे अधिक नीलामी की बोली लगाने वाले वीएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मनीष सिंह को वाहन स्टैंड प्राप्त हुआ।

आपको बता दें कि ददरी मेला में आने जाने वाले में मेलार्थियों के लिए चार वाहन स्टैंड स्थापित होना है। जिसके लिए नगर के गंगा बहु देसी सभागार में सिटी में स्टेट आसाराम वर्मा एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की अध्यक्षता में नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इसमें एसके कस्टम के प्रोपराइटर पूना सिंह ने 12 लाख 50000 और केएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मंजू सिंह ने 12 लाख तथा वीएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मनीष सिंह ने 12 लाख 80 हजार रुपए बोली लगाकर चारों वाहन स्टैंड अपने नाम किया। जबकि पिछले वर्ष 18 लाख में बोली लगी थी। जिसमें वाहन स्टैंड स्वामी को घाटे लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *