
एचटी तार की चपेट में आने से रुई लदे कंटेनर में लगी आग, दो लाख की रुई राख
बलिया। शहर से सटे पटखौली गांव के पास शनिवार को बलिया-सुखपुरा मार्ग पर खड़े रूई लदे कंटेनर में हाईटेंशन विद्युत तार से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए पूरे कंटेनर को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुँची अग्निशमन की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि करीब दो लाख रुपए की रूई जलकर राख हो गई।