
बोलेरो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, बोलेरो खेत में पलटी
बलिया। शनिवार को सिकंदरपुर के बनहरा गांव के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी प्रेमी राम 28 वर्ष पुत्र स्व. खूबलाल राम शनिवार की दोपहर अपने ननिहाल बस्ती बुजुर्ग से शादी का सामान खरीदने के लिए बाइक से सिकंदरपुर आ रहा था। जैसे ही वह बनहरा गांव के समीप पहुँचा, वैसे ही सिकंदरपुर की तरफ से तेज रफ्तार जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो सड़क के नीचे खेत में जाकर पलट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया और घायल को अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।





