
अधिवक्ता के घर लाखों की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
अधिवक्ता सपरिवार गए हुए थे नोएडा
बलिया। बांसडीह कस्बा के पश्चिम टोला मुहल्ला निवासी व अधिवक्ता राजेंद्र प्रताप मिश्र के घर का चोरों ने ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपए से अधिक का सामान चुराकर फरार हो गए। अधिवक्ता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद जांच में जुट गई। बांसडीह कस्बा के वार्ड नम्बर तीन पश्चिम टोला निवासी राजेंद्र मिश्र एक सप्ताह से सपरिवार अपने बेटा के यहां नोएडा गए थे। शुक्रवार की शाम घर पंहुचे और ताला खोलकर अंदर गए तो कमरों का ताला टूटा देख अवाक रह गए। चोर पीछे से छत पर जाकर टाइल्स तोड़कर अंदर चले गए थे। पीड़ित के अनुसार चोरो ने तीन आलमारी तोड़कर बीस हजार नगद के साथ ही सोना का एक जोड़ी झुमका, तीन अंगूठी, एक चेन, तीन टप्स, एक मंगलसूत्र, दो किलो चांदी के गहना, डिनर सेट, कपड़ा आदि सामान चुरा ले गए हैं। चोरों ने घर के सभी कमरों का ताला तोड़कर पूरे घर से कीमती सभी सामान चुरा ले गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया।