बलिया में डीसीएम में लदे 11 ऊँट के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

बलिया में डीसीएम में लदे 11 ऊँट के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नसीरपुर मठ के पास नरही पुलिस को मिली सफलता






बलिया। नरही पुलिस ने शुक्रवार को नसीरपुर मठ के पास से एक डीसीएम में लदे 11 ऊँट के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। मुखबीर की सूचना पर नरही पुलिस नसीरपुर मठ के पास चेकिंग कर रही थी, तभी भावरकोल की ओर से तेजगति से डीसीएम आती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रोका और चेकिंग किया। जिसमें तस्करी के लिए जा रहे 11 ऊंट लदे मिले। वही तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमशः शान मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी खुशहाल कालोनी/ चमन कालोनी थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ, दिलशाद पुत्र एजाज कुरैशी निवासी खोली नंबर 104 ईदगाह मैदान थाना थाणे जनपद थाणे महाराष्ट्र मूल पता ग्राम नेथुआ थाना मुजरिया जिला बदायूँ तथा सुनील कुरैशी पुत्र मेंहदी कुरैशी निवासी नेथुआ थाना मुजरिया जिला बदायूँ को पकड़ा।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *