बलिया में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, कोतवाली में दी तहरीर

Spread the love

बलिया में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, कोतवाली में दी तहरीर

बलिया। इस्राइल भेजने के नाम पर ठगी के शिकार दिल्ली, बिहार, यूपी व कोलकाता के 11 लोगों में से आठ लोगों ने पीड़ित गौतम के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर एक बजे शहर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि हम लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से इस्राइल भेजने का लालच दिखाया गया। इसके बाद इस्राइल और अज़रबैजान भेजने के नाम पर किसी से ढाई लाख तो किसी से दो लाख रूपए लिया गया। बताया कि इस्राइल कंपनी का नाम डेनिया और अज़रबैजान कंपनी का नाम डोका है। पीड़ितों की मानें तो फ्राड करने वालों का नाम राजवीर, धनंजय, पिंटू शर्मा, अनिल कुमार और एक बलिया जनपद के ही राजेंद्र नगर का रहने वाला रोहित सिंह है। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *