
मन्नत पूरी होने पर सोते हुए श्रद्धालु पहुँचे छठ घाट
बलिया। बृहस्पतिवार को डाला छठ के पावन पर्व पर श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर घर से सोते हुए छठ घाट पर पहुंचे, जहां दम्पति सहित पूरा परिवार पूजन अर्चन किया। बता दे कि भगवान भास्कर द्वारा मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु दउरी एवं सुपली में फल-फूल सामर्थ्य के अनुसार रखकर छठ घाट पहुंचे, जहां पारंपरिक गीत गाते हुए पूजन किया और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर परिवार के मंगलमय की कामना की। वही अपने से बड़ों का आशीर्वाद लिया।