सर्राफा व्यवसाई को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो चल रहे फरार

Spread the love

सर्राफा व्यवसाई को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो चल रहे फरार

रंगदारी नहीं देने पर दीपावली की शाम सर्राफा व्यवसाई को मारी थी गोली

फरसा गैंग के नाम पर सर्राफा व्यवसाई से मांगी थी रंगदारी






बलिया। दीपावली की शाम रंगदारी नहीं देने पर सराफा व्यवसाई राजन सोनी को रानीगंज बाजार में गोली मारने वाले चार आरोपियों में से दो आरोपियों को बैरिया पुलिस ने दलपतपुर गांव के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक अपाची बाइक पुलिस ने बरामद किया।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि 31 अक्टूबर 2024 यानी दीपावली की शाम बैरिया थाना के भरत छपरा गांव निवासी राजन सोनी अपने भाई पंकज सोनी के साथ रानीगंज स्थित आभूषण की दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे आर्यन सिंह उर्फ कान्हा निवासी तालिबपुर थाना बैरिया, विशाल सिंह उर्फ भकालु निवासी कोटवा थाना बैरिया, पीयूष सिंह निवासी तालिबपुर थाना बैरिया व प्रियांशु ने रंगदारी मांगी। जब राजन ने विरोध किया तो पीयूष सिंह ने आर्यन सिंह को उत्तेजित किया। इसके बाद आर्यन सिंह ने जान से मारने की नीयत से राजन पर गोली चला दिया। संयोग अच्छा रहा कि गोली राजन के पैर में जा लगी, जिससे वह बाल बाल बच गया। इस मामले में पुलिस ने घायल के भाई के तहरीर पर चारों आरोपियों प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशाल कुमार सिंह उर्फ भकालू सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी कोटवा रानीगंज बाजार थाना बैरिया जनपद बलिया एवं आर्यन सिंह उर्फ कान्हा पुत्र अरविन्द सिंह निवासी तालिबपुर थाना बैरिया जनपद बलिया को दलपतपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 2800 रुपये नगद, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक अपाची बाइक बरामद किया। जबकि फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घायल के भाई ने तहरीर में बताया था कि फरसा गैंग के नाम पर चारों लोग रंगदारी टैक्स मांग रहे थे। नहीं देने पर उक्त लोगों ने हत्या की नीयत से हमारे भाई के ऊपर गोली चला दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *