किन्नर समाज ने भी रखा सूर्य षष्ठी व्रत

Spread the love

बलिया। किन्नर समाज ने भी बेदुआ घाट पर छठ पूजा किया। इस वर्ष भी किन्नर अनुष्का चौबे ने छठी मईया का व्रत रखा और विगत 17 वर्षों से व्रत करती चली आ रही है। उनके साथ माधुरी पाण्डेय, अंजू, संजू, बिजली व नीलम किन्नर भी सूर्य षष्ठी व्रत रखा। उत्तर प्रदेश स्वीप आईकॉन अनुष्का चौबे ने बताया कि यह उनका 18वां वर्ष है। वह चंदा जुटाकर सबकी मंगल कामना के लिए व्रत रहती है और पूजन करती है। बताते चलें कि अनुष्का चौबे हर शुभ कार्यों में अपनी टीम के साथ लोगों के घर जाती है और सोहर गीत गाती है। बलिया में अनुष्का चौबे का एक बड़ा नाम है। वह सबसे मिलती है और सबको आशीर्वाद भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *