
बलिया में आरोपी मेडिकल संचालक गिरफ्तार
मेडिकल संचालक के सुई लगाने के बाद बालक की हो गई थी मौत
मृतक के मां के तहरीर पर मेडिकल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Slide :
बलिया। मनियर कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा 13 वर्षीय बालक के इलाज के दौरान मंगलवार कि रात हुई मौत के मामले में बालक के मां की तहरीर पर मनियर पुलिस ने आरोपी मेडिकल संचालक के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दे कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे मनियर कस्बा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सर्दी-खांसी की दवा लेने कस्बा के वार्ड नं दो निवासी अनिल रावत का 13 वर्षीय पुत्र अंश रावत अपनी मां के साथ इलाज कराने गया था। आरोप है कि मेडिकल संचालक ने इलाज के दौरान बालक को इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी और बालक मुँह से झाग फेकने लगा। बच्चे कि हालत बिगड़ता देख मेडिकल संचालक ने बालक को लेकर पीएचसी मनियर पहुंचा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों ने मेडिकल संचालक फिरोज के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने मृतक के माता सविता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। बुधवार को बालक का शव पहुचते ही कोहराम मच गया । इस बाबत थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि बालक के मां के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।



















