घर में घुसकर पत्रकार के उपर जानलेवा हमला

Spread the love

घर में घुसकर पत्रकार के उपर जानलेवा हमला

पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी


बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर मुहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक पत्रकार के घर में घुसकर उसके उपर जानलेवा हमला कर दिया, मामले में बुधवार की दोपहर 12 बजे पीड़ित पत्रकार आशीष राय ने तहरीर दी है। पुलिस भी आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


घायल पत्रकार आशीष राय की मानें तो पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ जो कि पड़ोस में ही रहते हैं, पहले आए गालीगलौज करने लगे। फिर जब विरोध किया तो सात से आठ की संख्या में मनबढ़ पुरूष व मनबढ़ महिलाओं ने मुझपर जानलेवा हमला कर दिया। हमला के वक्त दो पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। फिलहाल आशीष राय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना के संबंध में शहर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
………………………………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *