
फल, खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़
बलिया। छठ को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में बुधवार को भीड़ उमड़ी रही। इसको लेकर नगर के गड़वार तिराहा, गांधी नगर, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक, विजय टाकीज रोड, रामलीला मैदान रोड, कासिम बाजार रोड सहित अन्य स्थानों पर सजे फलों की की दुकानों पर लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ी रही। जिसके चलते नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न रही। हांलाकि जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस जगह-जगह मौजूद रही। छठ पर्व पर बिक्री को लेकर दुुकानदारों में काफी उत्साह देखा गया