बलिया में सैलून पर चाकूबाजी, एक युवक घायल

Spread the love

बलिया में सैलून पर चाकूबाजी, एक युवक घायल
बलिया। शनिवार को मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव चट्टी स्थित सैलून की दुकान पर चोरकैंड एवं बड़ागांव के युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक पर सैलून में रखे कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने पीएचसी मनियर एवं मनियर से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच छानबीन में जुट गई। उधर लोगों ने तीन हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घायल अभय चौहान 15 वर्ष पुत्र गणेश चौहान बड़ागांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला दो समुदाय का होने के कारण बड़ागांव चट्टी पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वही पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि सैलून में बाल कटवाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।






Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *