
धूमधाम से मनाया गया गोर्वधन पूजा व भैया दूज
बलिया। दीपावली के बाद शनिवार को नगर सहित ग्रामीणांचलों में गोर्वधन पूजा तथा भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भाई के दीर्घायु की कामना की। भैया दूज के अवसर पर शहर और गांव में सुबह महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजन अर्चन किया। इस दौरान पारंपरिक गीतों के साथ कथा भी कही गई। कथा श्रवण के उपरांत महिलाओं ने गोबर से बनाए गए गोवर्धन को मूसल से कूटा और भाइयों की दीर्घायु के लिए कामना की। इसके बाद भोजन ग्रहण किया।