मैजिक-टेंपो की टक्कर में चार यात्री घायल

Spread the love

मैजिक-टेंपो की टक्कर में चार यात्री घायल

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा के समीप शनिवार को मैजिक व टेंपो के बीच हुई टक्कर में चार यात्री घायल हो गए। घायल होने वालों में संदीप (20), गोविंद गुप्ता (22), कृष्णा (20), अवधेश पासवान (40) निवासी चितबड़ागांव गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी टेंपो में सवार होकर रसड़ा आ रहे थे तभी सामने से आ रही मैजिक से टकरा गए। जिससे टेंपो सड़क पर पलट गई। सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *