
LIC बीमा एजेंटों कमीशन वापस कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल व एक डेबिट कार्ड बरामद
बीमा एजेंटों को कमिशन दिलाने के नाम पर डाटा मांगकर बनाते थे शिकार
बलिया। मुखबीर की सूचना पर सहतवार पुलिस ने शुक्रवार को सहतवार यूनियन बैंक के पास स्थित चाय दुकान से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से छह मोबाइल व एक डेबिट कार्ड पुलिस ने बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में अपना नाम व पता राजू उर्फ राज कुमार सरकार पुत्र दीनबन्धू सरकार निवासी RC 1072 गली नंबर- 13 प्रगति बिहार खोडा थाना खोडा गाजियाबाद तथा सत्यम तिवारी पुत्र स्व कमलेश तिवारी निवासी रौजा जालानपुर थाना बिसरख ग्रेटर नोएडा बेस्ट जनपद गौतमबुद्ध नगर बताया।
बता दे कि 18 सितंबर 2024 को थाना सहतवार में शिकायतकर्ता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें उल्लेख किया गया था कि जनवरी 2015 से IGMS/IRDA/Bima Lokpal/Min of Fin/GBIC/NPCI अलग-अलग डिपार्टमेंट के नाम लेकर के कॉल आया और मई 2023 तक मुझसे पालिसी का कमीशन मेरे खाते में वापस कराने के नाम पर लगातार ठगी करते रहे व कुटरचित दस्तावेज मेरे व्हाट्सएप/ई-मेल पर भेजते रहे। जब इन लोगों ने मेरे पैसे वापस न करके और पैसे मांगते रहे तो मुझे ठगी का अहसास हुआ। तब मैंने इनके द्वारा दिए गये दस्तावेजों को वेरीफाई करवाया। जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया कि यह सारे दस्तावेज कूटरचित एव फर्जी है। इस मामले में पुलिस ने कुटरचना करके ठगी करने वालों के विरूध्द मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरु कर दिया। इसी क्रम में सहतवार पुलिस ने सहतवार यूनियन बैंक के पास स्थित चाय दुकान से फर्जीवाड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वही उनके पास से छह मोबाइल व एक डेबिट कार्ड बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग LIC करवाने वाले व्यक्तियों का डाटा लेकर उनको फोन कर LIC का कमीशन जो एजेंट के पास जाता है को डायरेक्ट कन्ज्युमर को उपलब्ध कराने का झांसा देकर अलग-अलग पालिसी से सम्बंधित खाता खुलवाकर उसका ATM कार्ड / डेबिट कार्ड कोरियर के जरिये मंगाते है और उसी से ठगी करते हैं।














