दो बालिकाओं से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दो बालिकाओं से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो बालिकाओं से दुष्कर्म करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस ने संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।







पहली घटना दोकटी थाने का है, जहाँ एक पीड़ित महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उसने अपनी नाबालिक बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगाया है। इस मामले में तत्काल पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर, फॉरेसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। दूसरी घटना गड़वार थाने की है, जहां पीड़िता ने अपनी 11 वर्षीय नतिनी के साथ पड़ोस के रहने वाले रिश्ते में चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पुलिस ने त्वरित अभियोग दर्ज कर फॉरेसिंक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। वही नामजद अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *