डीसीएम व पिकअप में जोरदार टक्कर, डीसीएम पलटा, चालक समेत दो घायल

Spread the love

डीसीएम व पिकअप में जोरदार टक्कर, डीसीएम पलटा, चालक समेत दो घायल

बलिया। शुक्रवार की भोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित निरूपुर ढाले के पास डीसीएम व सीमेंट लदी पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें डीसीएम असंतुलित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आकर डीसीएम चालक सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि गाजीपुर तियरा थाना बिरनो निवासी चालक विंध्याचल प्रसाद 32 वर्ष पुत्र राम दशरथ राम अपने साथी आकिब अंसारी 28 वर्ष पुत्र मो सुभान अंसारी निवासी मो जुरन शहीद थाना कोतवाली गाजीपुर के साथ डीसीएम से मधुपुर जिला सोनभद्र से मिर्चा लादकर सिलीगुड़ी बंगाल जा रहा था। जैसे ही राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित निरुपुर ढाले के समीप पहुँचा कि सामने से आ रही सीमेंट से लदी पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतना बेजोड़ था कि डीसीएम असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें डीसीएम चालक व उसका साथी घायल हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *